रुद्रप्रयाग: गौरीकुण्ड जा रही मैक्स बोलेरो पर पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिरने से 2 व्यक्तियों की मृत्यु, जबकि 3 व्यक्ति घायल
रुद्रप्रयाग जनपद में केदारनाथ मार्ग पर मुनकटिया स्लाइडिंग जोन क्षेत्रान्तर्गत ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने से मैक्स बोलेरो वाहन आया चपेट में,दो लोगों की मौत।
आज प्रातःकाल मैक्स बोलेरो वाहन संख्या यूके 11 टीए 1100 जो कि सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड के लिए 11 सवारियां लेकर चला था, तकरीबन सवा सात बजे के आसपास मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन के कोने पर ऊपर से एक बड़ा पत्थर आने से यह वाहन इसकी चपेट में आ गया।
जिस कारण वाहन में सवार 2 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 3 व्यक्ति घायल हो गये। जिनको कि रेस्क्यू टीमों व स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल लाया गया है।
घायलों का विवरण – 1- नवीन सिंह रावत पुत्र जयेंद्र सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 35 वर्ष 2- ममता पत्नी चैन सिंह पवार निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 29 वर्ष 3- प्रतिभा पुत्री गिरवर सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 25 वर्ष
(क्रमांक 1 व 2 पर अंकित घायलों को हायर सेन्टर के लिए रैफर कर दिया गया है।)
मृतकों का विवरण – 1- श्रीमती रीता पत्नी उदय सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट उत्तरकाशी उम्र 30 वर्ष 2- चंद्र सिंह पुत्र कलम सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 50 वर्ष


More Stories
विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया नमन,उनके चित्र पर अर्पित किए श्रद्धा-सुमन
प्रधानमंत्री मोदीजी की ‘मृत्यु-कामना’ वाली कांग्रेस की हिंसक मानसिकता अक्षम्य अपराध है—अरविंद सिसोदिया
गजा: क्वीली पट्टी के ग्राम पंचायत दाबडा की प्रथम बैठक समपन्न, अनेक प्रस्ताव पारित