हरिद्वार, 30 अक्टूबर, 2025 : भारत के लौह पुरुष और राष्ट्र एकता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के उपलक्ष में जिला प्रशासन हरिद्वार एवं मेरा युवा भारत (MY Bharat) के संयुक्त तत्वावधान में कल दिनांक 31 अक्टूबर 2025 शुक्रवार को एक भव्य “एकता यात्रा का आयोजन किया जायेगा।
इस अवसर पर जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र–छात्राओं, एन.एस.एस. अधिकारीगण एवं नागरिकगण इस एकता यात्रा में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे गांधी पार्क, सेक्टर–1, बी.एच.ई.एल. टाउनशिप से होगा, जो मध्यम मार्ग बीएचईएल मैन रोड़ होते हुए देवेपुरा चौक से वापस गांधी मैदान में खत्म होगा।
इस “एकता यात्रा” का उद्देश्य देश के युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द के संदेश को प्रसारित करना है। यह यात्रा सरदार पटेल के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के सपने को साकार करने का प्रतीक है।


More Stories
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से यति परमात्मानंद गिरी के शिष्यों ने कि मुलाकात
हरिद्वार: यूएई के आईएफएडी प्रतिनिधिमंडल ने ‘रीप’ परियोजना के ग्रामीण उद्यम इकाइयों का किया निरीक्षण एवं भ्रमण
हरिद्वार: यूजीसी एक्ट के विरोध में यति नरसिंहानंद गिरी ने शिष्यों संग हिन्दू धर्माचार्यों से किया आह्वान