हरिद्वार /देहरादून 23 मई : प्रो डॉ सुनील कुमार बत्रा नोडल अधिकारी स्वीप उच्च शिक्षा जिला हरिद्वार ने आज हिमालयन इंसीट्यूट रायपुर में उपसिथत छात्र छात्राओं को मतदान की शपथ दिलवाई ।
प्रो० बत्रा ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का अहम हिस्सा होते हैं। कुशल शासन प्रणाली के रुप में लोकतंत्र स्थापित है एवं लोकतंत्र इस बात पर तय होता है कि हम अपने मत का प्रयोग उन जनप्रतिनिधियो के चयन में करे जो समाज की सामाजिक समस्याओं का समाधान एवं राष्ट्र विकास की सोच रखते हों।
प्रो सुनील कुमार बत्रा ने आगें कहा कि सशक्त राष्ट्र के लिए युवाओं का मतदान मे प्रतिभाग आवश्यक है।
युवाओं को मतदान प्राथमिकता के तौर पर लेना चाहिए , क्योंकि सही मतदान एक सशक्त राष्ट्र की मज़बूत नींव रखता हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं विशेषकर जो प्रथम बार मतदाता हेतु अर्ह हो रहे हैं उनको मताधिकार करने को प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि हम सभी भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूरी आस्था रखते हैं और अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखना तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखना हमारा कर्तव्य हैं।


More Stories
उत्तराखंड के प्राध्यापकों का शैक्षिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन भ्रमण केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज में संपन्न
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में ‘विज्ञान जागरूकता सप्ताह’ के तीसरे दिन पोस्टर प्रस्तुतीकरण का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में विकसित भारत@2047 पर अंतरराष्ट्रीय मंथन आज