हरिद्वार, दिनांक 9 अक्टूबर 2025 : स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रुड़की में आज प्राचार्य डॉ. विकास कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) का अभिविन्यास कार्यक्रम एवं एक दिवसीय शिविर का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ की गई। विभिन्न पदाधिकारियों ने एन.एस.एस. का लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. विकास कुमार ने विद्यार्थियों को एन.एस.एस. की रूपरेखा, उद्देश्य एवं सामाजिक सेवा में इसकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने हेतु प्रेरित किया।समाजशास्त्र विभाग के प्राध्यापक श्री राम कुमार ने अपने उद्बोधन में युवाओं को एन.एस.एस. के माध्यम से समाज की सेवा में भागीदारी करने का आह्वान किया। वहीं डॉ. रेनू कुमारी ने एन.एस.एस. की गतिविधियों एवं इसके सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी श्री सुनील कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी एन.एस.एस. स्वयंसेवकों एवं कॉलेज स्टाफ ने मिलकर कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चलाया और ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संदेश दिया।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जागृत करने में मील का पत्थर सिद्ध हुआ।


More Stories
महादेव प्राइवेट आईटीआई फेरूपुर मे “जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड” उत्तराखण्ड द्वारा जॉब प्लेसमेंट हेतु कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन
एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में “ईट राइट यूथ हैकाथॉन” के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन
गंगा स्वच्छता पखवाड़े में किया गया, ” गंगा स्वच्छता शपथ ” का आयोजन