- SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने इस प्रकरण को स्वयं गंभीरतापूर्वक लिया था
- सभ्य समाज के लिए आपत्तिजनक पोस्ट का अड्डा बन रहा था ये चैनल
- सोशल मीडिया वे अन्य माध्यमों से लगातार मिल रही थी शिकायतें, मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार
हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस का संदेश साफ़ है सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट, भ्रामक पोस्ट या किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करेगा तो हरिद्वार पुलिस उन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर सख्त से सख्त कार्यवाही करेंगी-SSP हरिद्वार
जनपद हरिद्वार के रुड़की क्षेत्रान्तर्गत पठानपुरा निवासी एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आपत्तिजनक, गाली-गलौच एवं समाज विरोधी वीडियो साझा किए जाने के संबंध में शहबाज मुजम्मिल द्वारा तहरीर दी गई।
वादी द्वारा बताया गया कि अमजद निवासी पठानपुरा, रुड़की द्वारा “9211 Comedy Reels” नामक फेसबुक पेज तथा “Amjad 9211” नामक यूट्यूब चैनल पर अश्लील व समाज विरोधी वीडियो डाले जा रहे हैं, जिससे आमजन में गलत संदेश प्रसारित हो रहा है।
उक्त प्रकरण में मु0अ0सं0 270/25 धारा 196/352 बीएनएस, धारा 67 IT Actके अंतर्गत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। अग्रिम कार्यवाही मे मुख्य अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
नाम पता आरोपी – अमजद पुत्र फुरकान निवासी सिविल लाईन शेर कोठी रूड़की (उम्र 35 वर्ष)


More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में एन०एस०एस० इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ उद्घाटन
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पौखाल में कृषि मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित
देहरादून: बागलकोट में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की शोभायात्रा पर हुए पथराव युवा शिव सेना मे आक्रोश, सौंपा ज्ञापन