हरिद्वार: कोर्ट के आदेश पर आश्रय गृह रावली महदूद रोशनाबाद भेजी गई एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जिससे हड़कंप मच गया।
पुलिस के मुताबिक, बहादराबाद क्षेत्र के बोंगला गांव की एक किशोरी 22 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। उसके पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे सहारनपुर के देवबंद उत्तर प्रदेश से बरामद किया था।
कोर्ट में पेश करने के बाद उसे मेडिकल होने तक कोर्ट ने रावली महदूद क्षेत्र के आश्रय गृह भेज दिया गया था। बताया गया है कि किशोरी ने आज सुबह नाश्ता करने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
किशोरी का शव फांसी पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस पूरे मामले की जानकारी लेने में जुटी हुई है। उसके स्वजनों को भी बुला लिया गया है।
इस पूरे मामले से आश्रय गृह प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। एसडीएम पूरण सिंह राणा और सीओ महिला सुरक्षा रीना राठौर के अलावा इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल व बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा मौके पर जानकारी जुटा रहे हैं।


More Stories
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर देहरादून में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का शुभारंभ
धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘नैक प्रत्यायन एवं IQAC पहल’ पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में रोवर-रेंजर प्रवेश प्रशिक्षण शिविर का समापन