हरिद्वार: महिला की मौत के एक साल बाद पुलिस ने कब्र से निकाला महिला का शव
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत के एक साल बाद यूपी से हरिद्वार पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्र से निकलकर अपने कब्जे में ले लिया। महिला की मौत के सम्बन्ध मेे उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
मामले के अनुसार पिछले साल 2021 मेे महिला अपने पति शरीफ हाशमी के साथ जियारत करने वाराणसी के थाना कैंट से कलियर आई थी। यूपी पुलिस के अनुसार यहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसके बाद उसका पति उसे यही दफनाकर अपने घर लौट गया था। जब महिला के परिजनों को अपनी बेटी की मौत के बारे में पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत वाराणसी के थाना कैंट पुलिस मेे की।
मामले में पति के खिलाफ 18 मई को यूपी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद यूपी पुलिस ने कलियर पुलिस के साथ मिलकर महिला के शव को कब्र से निकाला है।
बताया जा रहा है कि युवती ने धर्म परिवर्तन कर शरीफ हाशमी से शादी की थी।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में एन०एस०एस० इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ उद्घाटन
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पौखाल में कृषि मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित
देहरादून: बागलकोट में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की शोभायात्रा पर हुए पथराव युवा शिव सेना मे आक्रोश, सौंपा ज्ञापन