एचआरडीए ने रावली महदूद में अवैध प्लॉटिंग को किया ध्वस्त और बिना नक्शा पास कराए विकास कार्य करने वालों को चेताया
आज सोमवार को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा रावली महदूद में अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया और बिना नक्शा पास कराए निर्माण करने वालों को चेताया।
रावली महदूद में 45 मीटर मार्ग एच०पी० पेट्रोल पंप के पीछे पवन पाल एवं चमन चौहान द्वारा लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से किये गये प्लोटिंग कार्य के विरुद्ध नोटिस निर्गत किया गया ,निर्गत नोटिस का अनुपालन ना करने के कारण स्थल पर किये गये अनाधिकृत निर्माण व विकास कार्य को ध्वस्त करने के आदेश पारित किये गये ।
पारित आदेश के अनुपालन में आज स्थल पर ध्वस्तिकरण का कार्य मौके पर सम्बंधित क्षेत्रीय अभियंता एवं सुपरवाइजर आदि के साथ सम्पन्न की गई तथा अनाधिकृत निर्माण विकासकर्ताओं को भविष्य में प्राधिकरण की स्वीकृति प्राप्त किये बिना निर्माण व विकास कार्य ना किये जाने के निर्देश दिया गये ।


More Stories
उत्तराखंड के प्राध्यापकों का शैक्षिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन भ्रमण केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज में संपन्न
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में ‘विज्ञान जागरूकता सप्ताह’ के तीसरे दिन पोस्टर प्रस्तुतीकरण का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में विकसित भारत@2047 पर अंतरराष्ट्रीय मंथन आज