- सतीकुण्ड स्थित महिला विद्यालय के पास जिम के बाहर से हुई थी चोरी
हरिद्वार: कनखल पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ, शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 11.03.2026 को वादी ललित ठाकुर पुत्र उमा शंकर निवासी मकान संख्या 19, विवेक विहार ज्वालापुर द्वारा ई-FIR पोर्टल के माध्यम से सूचना दी गई कि दिनांक 06.02.2026 को सतीकुण्ड स्थित जिम के बाहर पार्किंग से उनकी मोटरसाइकिल संख्या UP81CY7378 चोरी हो गई है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कनखल में मु0अ0सं0 81/26 अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्यों का अवलोकन करते हुए सघन सुरागरसी-पतारसी की गई।
दिनांक 12.03.2026 को पुलिस टीम द्वारा जमालपुर क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल आती दिखाई दी।
पुलिस द्वारा रोककर पूछताछ करने पर वाहन के इंजन नंबर व चेसिस नंबर को ई-चालान मशीन से चेक किया गया, जो मोटरसाइकिल संख्या UP81CY7378 से मेल खाया, जो सतीकुण्ड से चोरी हुई थी।
पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस टीम
1. उ0नि0 गम्भीर सिंह तोमर
2. का0 प्रलव चौहान
3. का0 महावीर सिंह


More Stories
हरिद्वार: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग की मनमानी के विरोध में किया धरना प्रदर्शन
हरिद्वार: जनपद में रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, पर्याप्त मात्रा में है स्टॉक- जिला पूर्ति अधिकारी
कोटा के संगीत गुरू पंडित महेश शर्मा का प्रसारण सोनी टी वी इंडियन आइडल में