हरिद्वार: कनखल में गंगेश्वर महादेव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से आरंभ हुआ।
कनखल (हरिद्वार) में गंगेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ आज बुधवार से हो रहा है और समापन शुक्रवार अक्टूबर 31को विशाल भंडारे के साथ किया जायेगा।
जगजीतपुर- जमालपुर रोड पर स्थित आनंद विहार कालोनी, जगजीतपुर में संस्था के सदस्य अबधेश झा के नेतृत्व में गंगेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से किया जा रहा है।
इस पुण्य कार्य में सीए आशुतोष पाण्डेय, महासचिव बीएन राय, काली प्रसाद साह, विष्णु देव साह, विनोद साह एवं समस्त कालोनीवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। अबधेश झा ने बताया कि आज गंगेश्वर महादेव शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का तीन दिवसीय पूजा कार्यक्रम प्रारंभ हो रहा है।
विद्वान आचार्य ब्राह्मणों के द्वारा पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिव परिवार की स्थापना की जायेगी। बुधवार को भगवान शिव का पूजन और अधिवास का कार्य शुरू होगा। इसके बाद शाम में भंडारा के साथ पूजा सम्पन्न हो जाएगा।
अबधेश झा, रीना देवी, खुशबू झा, सोहन सिंह नेगी, संजीव गुर्जर, संजय यादव, सतीश शर्मा, शिवम गुर्जर, किशन कश्यप, रेखा, बबली, शाशनी देवी, विकास कुमार झा, पत्रकार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


More Stories
देहरादून: स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा गणतंत्र दिवस समारोह
लखनऊ: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन इंदिरानगर ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया गणतंत्र दिवस
हरिद्वार: देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने धूमधाम से मनाया 77वाँ गणतंत्र दिवस