February 3, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: कांवड़ पटरी पर अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हडकंप

हरिद्वार:  कावड़ पटरी पर अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को कावड़ पटरी पर खाई में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में शव काफी पुराना बताया गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बतायी गई है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए, किन्तु शव की शिनाख्त नहीं हो पायी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About The Author