जीतिन चावला,हरिद्वार: भगवान शिव के अभिषेक के लिए महाशिवरात्रि पर गंगा जल लेने हरिद्वार आ रहे कांवडि़यों की कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में दो कांवडि़यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुातबिक शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे दिल्ली से हरिद्वार जल लेने के लिए आ रही कांवडि़यों की एक कार पीछे से ट्रक में घुस गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप ये घायल हो गया।
बवाना दिल्ली निवासी मनजीत, नीतू व अंशु अपनी कार से हरिद्वार गंगा जल लेने के लिए आ रहे थे। सुबह करीब 6 बजे जैसे ही इनकी कार रूड़की के समीप हाईवे पर ढंढेरी ख्वाजगीपुर स्थित एक ढाबे के पास पहुंची तो अचानक कार आगे जा रहे एक ट्रक में जा घुसी।
हादसे में मनजीत व नीतू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों व घायल को कार से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल अंशु को रूड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने वर्ष 2026-27 के लिए 1.12 लाख करोड़ रुपये का बजट किया प्रस्तुत
कोटा: 7 राज गर्ल्स बटालियन की एनसीसी कैडेट्स के लिए शुरू हुआ तीन दिवसीय फर्स्ट ऐड प्रशिक्षण
7वीं राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में शिवांगी पाण्डेय ने जीता स्वर्ण पदक