हरिद्वार: एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर गंगनहर में गिर गई। इस हादसे में कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद मृतक का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक नारसन चौकी पुलिस को बुधवार की सुबह गंगनहर में एक कार के गिरने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मश्क्कत के बाद पुलिस ने कार सवार का शव बरामद किया। मृतक की पहचान उसके पास से मिले आधाकर कार्ड के आधार पर धर्मेंद्र पुत्र बलबीर सिंह निवासी भोगांव सहारा मैनपुरी उम्र 49 वर्ष के रूप में हुई है। कार में कितने लोग सवार थे पुलिस इसका लगा रही है। हादसे की वजह घटनास्थल पर तीव्र मोड़ बताया जा रहा है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भिजवाया। फिलहाल वाहन के आस पास अन्य आपदा राहत दल के माध्यम से अन्य यात्रियों की तलाश की जा रही है।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन
राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में वार्षिक समारोह एवम् छात्र संघ समारोह का भव्य आयोजन
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज के भूगोल विभाग द्वारा राष्ट्रपति निकेतन, देहरादून में शैक्षणिक भ्रमण आयोजित