- कार्य नहीं करने पर अभियंताओं का रुकेगा वेतन! डीएम
हरिद्वार: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा विगत दिनों में कई स्थानों का निरीक्षण किया गया, जहां पर यह पाया गया है कि अवैध रूप से अतिक्रमण कर बने घरों /चुकानों/ठेलो आदि द्वारा असुरक्षित रूप से विद्युत कनेक्शन ले रखा है, जिससे किसी बडी दुर्घटना की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने किसी बडी दुर्घटना की संभावना के दृष्टिगत जनपद के सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया है कि 15 दिनों में मिशन मोड में कार्य कर समस्त अवैध/असुरक्षित विद्युत कनेक्शनों को हटवाना सुनिश्चित करें तथा जिन कर्मचारियों द्वारा यह कार्य किया गया है उन पर कठोर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने आदेश दिए कि मिशन मोड में कार्य होने पर रिपोर्ट तथा प्रमाण पत्र दिए जाने पर ही सभी अधिशासी अभियंताओं (यूपीसीएल) का अगस्त माह का वेत्तन आहरित किया जाएगा।


More Stories
हरिद्वार: रानीपुर क्षेत्र में नाले में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
महाविद्यालय देवप्रयाग के शिविर के चौथे दिन, डा. अमित कुमार ने “व्यक्तित्व का विकास” विषय पर दिया व्याख्यान
थत्यूड़: ग्राम भैसवाड़सारी के लिए स्वयंसेवकों ने उठाई आंगनबाड़ी की मांग