हरिद्वार: जिला स्थित धनौरी पी.जी. कॉलेज में दिनांक 26 दिसम्बर, 2024 को आईटी सेल के निर्देशन में कॉलेज के गैर शैक्षणिक वर्ग संकाय के सदस्यों हेतु साप्ताहिक आईटी डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया।
ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ आदरणीय प्राचार्य महोदय प्रो. विजय कुमार के उपस्थिति में हुआ।
ट्रेनिंग प्रोग्राम के प्रथम दिवस पर गैर- शैक्षणिक संकाय के सदस्यों को कंप्यूटर, सीपीयू, कर्सर, रैम, माउस, पैन ड्राइव, कंपोनेंटस ऑफ कंप्यूटर सहित अनेकों जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने कहा कि वर्तमान समय तकनीक का युग है और इसके बिना मानवीय जीवन की संकल्पना नहीं की जा सकती है।
कम समय में अधिक से अधिक कार्य को संपन्न केवल और केवल कंप्यूटर और तकनीक के सहारे ही किया जा सकता है।
कार्यशाला में आईटी सेल के प्रभारी डॉ. अर्पित सिंह सहित डॉ. गौरव कुमार मिश्र, डॉ. शौर्यदित्य तथा डॉक्टर निधि शर्मा ने व्याख्यान दिया। कार्यशाला का संचालन डॉ. कल्पना भट्ट जी के द्वारा किया गया।


More Stories
हरिद्वार: राजकीय महाविद्यालय चुडिय़ाला, भगवानपुर में राष्ट्रीय बौद्धिक परीक्षा- 2026 का आयोजन
भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा 2026 में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में 128 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सेलुलर जेल में दी गईं यातनाएं अमानवीयता की पराकाष्ठा थीं- जितेन्द्र रघुवंशी