हरिद्वार : कांवड़ दिखाने के बहाने बाइक पर ले जाकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, मंगलौर थाने के नारसन क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर निवासी अंकुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके भाई आकाश को 26 जुलाई की रात को गौरव व विकास निवासी ग्राम नसीरपुर और रजत निवासी मोहम्मदपुर जट कांवड़ दिखाने के बहाने बाइक पर ले गए थे, लेकिन देर रात तक भी आकाश वापस नहीं आया। आकाश का शव नहर की पटरी पर शनिवार देर शाम मिला था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, रविवार सुबह मृतक के भाई ने तीनों युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
हरिद्वार: जीएसटी कार्यालय के डाटा क्लर्क को 20 हजार की रिश्वत लेते,विजलेंस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार
राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में ‘विज्ञान जागरूकता सप्ताह’ के दूसरे दिन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन