हरिद्वार, 20 जून 24: प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए नेपाल के ललितपुर निवासी राजेंद्र रेग्मी ने दावा किया कि उन्हें अलौकिक शक्ति प्राप्त है और 15 महीने से वह बिना खाए पीये जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
58 वर्षीय राजेंद्र रेग्मी ने दावा कि उनका शरीर विश्व के किसी भी अन्य व्यक्ति से पूरी तरह अलग है। उन्होंने अपने शरीर की जांच कराने की मांग भी की।
राजेंद्र रेग्मी ने बताया कि उन्होंने नेपाल के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री तथा सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से भी निराहार रहने की शक्ति की जांच की मांग की है।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार एवं नेपाल सरकार उनके शरीर का डीआरडीओ में अनुसंधान कराए और उसे सार्वजनिक किया जाए।
राजेंद्र रेग्मी ने कहा कि निराहार रहने की उनकी आलौकिक शक्ति के प्रमाण के लिए वह महीनों सीसीटीवी कैमरे के आगे बैठने के लिए तैयार हैं। जिसे भी उनकी शक्ति पर किसी भी प्रकार संदेेेह हो वह उनके शरीर की जांच करवा सकता है।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में एन०एस०एस० इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ उद्घाटन
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पौखाल में कृषि मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित
देहरादून: बागलकोट में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की शोभायात्रा पर हुए पथराव युवा शिव सेना मे आक्रोश, सौंपा ज्ञापन