December 22, 2025

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: पिटकुल कुत्ते ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला, हालत गंभीर

Img 20231210 Wa0006

हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में पिटबुल नस्ल के कुत्ते के हमले से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो जाने का मामला सामने आया है।

बुजुर्ग महिला को लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल रूड़की में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस मामले में कुत्ते के मालिक के खिलाफ बुजुर्ग महिला के बेटे ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने एम्स ऋषिकेश जाकर बुजुर्ग महिला का बयान दर्ज किया है।

मामला रूड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा का है जहाँ से निवासी संजय पुत्र भोपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी माता केला देवी उम्र 70 वर्ष पोस्ट ऑफिस वाली गली में अपने किसी जान पहचान वाले शख्स के यहां किसी काम से जा रही थी।

इसी दौरान रास्ते में रंजीत नाम के व्यक्ति के पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनकी माता गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद लहूलुहान हालत में उन्हें रुडकी के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर ऋषिकेश के एम्स के लिए रेफर कर दिया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

वहीं बुजुर्ग महिला के बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर कुत्ते के मालिक पर कार्यवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। सरकारी अस्पताल की चिकित्सक डॉक्टर वंदना ने बताया कि पीडि़त महिला पर कुत्ते ने हमला कर दिया था, जिसमें महिला बुरी तरह से घायल हो गयी।

साथ ही साथ महिला के पूरे शरीर पर घाव के निशान हैं। सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आर के सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

About The Author