February 23, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: पुलिस ने नशीले कैप्सूल की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

हरिद्वार : जनपद में थाना पथरी पुलिस ने नशीले कैप्सूल की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से 1200 प्रतिबंधित एसीटेमिनाफेन ट्रामाडोल एचसीएल डायक्लोमाईन एचसीएल कैप्सूल बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज करने के साथ पुलिस नशीले कैप्सूल के स्रोत का पता लगाने के लिए गहन पूछताछ कर रही है।

मादक पदार्थो की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के एसएसपी के निर्देशों के अनुपालन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने फेरुपुर से बहादरपुर जट जाने वाले मार्ग पर ट्यूबवेल के पास स्कूटी सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से भारी मात्रा में ट्रॉमाडोल कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम प्रमोद कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी ग्राम इक्कड़ कला थाना पथरी बताया।

नशीले कैप्सूल बरामद होने पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसएसआई यशवीर सिंह नेगी, फेरूपुर चौकी प्रभारी एसआई विपिन कुमार, कांस्टेबल नरेश बहुगुणा, जयपाल चौहान व रविन्द्र बिष्ट शामिल रहे।

About The Author