हरिद्वार: फायर स्टेशन मायापुर के तत्काल कार्यवाही से बड़ा हादसा टला गया।
बता दें कि आज सांय प्राप्त सूचना के आधार पर फायर यूनिट मायापुर की टीम घटनास्थल पीठ बाजार ज्वालापुर पहुंची तथा मोटर फायर इंजन से होज रील फैलाकर इंजन पंपिंग कर उक्त स्थान में घर में लगी आग को पूर्ण रूप से बुझाया एवं आग को फैलने से रोका गया।
यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया था तो आसपास आवासीय परिसरों एवं मकान के लिए खतरा बन सकता थी। आग से दो स्कूटी, फ्रिज, वाशिंग मशीन सहित अन्य घरेलू सामान जल गया है।अन्य कोई जनहानि नहीं हुई है।
मौके पर मौजूद जनसमूह द्वारा फायर यूनिट की तत्काल कार्रवाई रिस्पांस टाइम की खुले मन से प्रशंसा की। आग लगने का कारण सम्भवतः शार्ट सर्किट है
टीम का विवरण-
1- लीडिंग फायरमैन खजान सिंह तोमर
2- चालक संजय केनतुरा
3- फायरमैन वीरेंद्र सिंह चौहान
4- फायरमैन खजान सिंह राणा
5- महिला फायरमैन काजल


More Stories
महाविद्यालय पौखाल में एनएसएस शिविर के द्वितीय दिवस पर आयुर्वेद एवं महिला स्वास्थ्य पर बौद्धिक चर्चा का आयोजन
महाविद्यालय नैनबाग के छः दिवसीय रोजगार कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल के चल रहे शिविर के चौथे दिन ग्राम पटुड़ी में विविध सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित