हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र से महिला के बाथरूम में कैमरा लगाकर उसका अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर उसके पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पड़ोसी महिला के बाथरूम में कैमरा लगाकर उसका अश्लील वीडियो बना रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार महादेवपुरम कॉलोनी में किराए के एक मकान में दो परिवार रहते थे। इसी मकान के कमरे में सुमित पुत्र कमलेश निवासी लैंसडाउन पौड़ी गढ़वाल रहा करता था।
पड़ोस में एक महिला अपने पति के साथ उसी मकान में रहती थी। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि देर रात जब वह बाथरूम में नहाने गई तो उसकी नजर खिड़की में छिपाकर रखे गए कैमरे पर पड़ी। जब उसने कैमरा उठाया तो उसमें वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन थी। कैमरे में वीडियो बन रही थी। उसने तत्काल इसकी जानकारी अपने पति को दी। जिसके बाद पति के साथ वह सिडकुल थाने पहुंची।
महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि आरोपी का पता उसके मोबाइल से लगा। जिस मोबाइल को उसने महिला के बाथरूम में वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन करके रखा था। रात के समय वह पुलिस के हाथ नहीं लगा, लेकिन सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


More Stories
महादेव प्राइवेट आईटीआई फेरूपुर मे “जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड” उत्तराखण्ड द्वारा जॉब प्लेसमेंट हेतु कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन
एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में “ईट राइट यूथ हैकाथॉन” के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन
गंगा स्वच्छता पखवाड़े में किया गया, ” गंगा स्वच्छता शपथ ” का आयोजन