हरिद्वार: भेल में संविदा कर्मी व भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष विजयंत चौधरी ने देर रात खुद को स्वयं अपनी पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
जिसके चलते नए वर्ष के आगमन पर परिवार में शोक छा गया है। ज्वालापुर के पूर्वी नाथनगर निवासी विजयन्त चौधरी ने रविवार की आधी रात को गोली मार ली।
बताया जा रहा है कि उनके कमरे से दो फायर की आवाज आई। परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा कि वह लहुलुहान पड़ा है। विजयंत
को उठाकर नजदीकी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर एस पी सिटी व ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। वही, युवक के इस तरीके से कदम उठाने पर परिजनों के साथ परिचितों में कोहराम मचा हुआ है।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
कोटा- आध्यात्मिक गुरु बाबा उमाकांत जी महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे कोटा के सैकड़ों भक्त
राजकीय महाविद्यालय मालदेवता में अन्तर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में कला संकाय ने जीती चैंपियनशीप ट्रॉफी
हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के 123वें वार्षिकोत्सव का ‘प्रोत्साहन’ 21 कुण्डीय वैदिक यज्ञ के साथ शुभारम्भ