हरिद्वार चण्डीघाट निवासी महिला मंजू ने शिकायत देकर बताया कि कल दोपहर भीख मांगते वक्त एक अज्ञात महिला ने उसे 40 रू0 देकर आटा लेने के लिए भेजा।
वापस लौटने पर पता चला कि अज्ञात महिला उसके 07 माह के बच्चे को चुराकर ले गई है। काफी तलाशने के बाद भी अज्ञात महिला व बच्चे का पता न चलने पर पीड़िता ने हरिद्वार पुलिस से सम्पर्क कर मदद की गुहार लगाई।
शिकायत के आधार पर कोतवाली नगर हरिद्वार पर मु0 दर्ज किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह द्वारा बच्चे की जल्द तलाश हेतु विभिन्न पुलिस टीमें गठित की गई हैं। मैन्युअल पुलिसिंग करते हुए हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखा जा रहा है साथ ही घटनास्थल के आसपास एवं बस अड्डे तथा रेलवे स्टेशन के इर्द-गिर्द सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी खंगालते हुए हर संभावित एंगल से बच्चे की तलाश की जा रही है।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
भारत 2027 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर-प्रो. के.के. वर्मा
जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन