April 3, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: मां को दफनाकर लौट रहे बाप-बेटे पर दबंगों का हमला, इलाके में आक्रोश का माहौल

हरिद्वार:  जनपद के इब्राहिमपुर गांव से दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मां को दफनाकर लौट रहे बाप-बेटे को कुछ दबंगों ने घेरकर बेरहमी से पीट दिया।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में आक्रोश का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित मोसीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2 अप्रैल को उसकी मां का निधन हो गया था। सुबह करीब 6 बजे गांव निवासी शहनवाज पुत्र नवाब उसके घर पहुंचा और उसके बेटे साकिब के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। इसके बाद वह मौके से चला गया।

पीड़ित के मुताबिक, जब वे शव यात्रा लेकर कब्रिस्तान जा रहे थे, तब भी आरोपित ने रास्ते में रोकने का प्रयास किया। इसके बाद जब वे मां को दफनाकर वापस लौट रहे थे, तभी दबंगों ने उन्हें घेर लिया और बाप-बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह दोनों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है और तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author