हरिद्वार, 3 जुलाई 2024 : प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए अनमोल वशिष्ठ एवं उनकी माता शालनी वशिष्ठ ने कहा कि अपर रोड़ स्थित होटल एवं मकान को लेकर कुछ लोगों द्वारा उनके परिवार को डराने धमकाने का प्रयास किया जा रहा है।
होटल एवं मकान दीपाली शर्मा से 2024 मार्च में खरीदा था। दीपाली शर्मा के भाई लगातार होटल एवं मकान को लेकर विवाद उत्पन्न कर रहे हैं। उनके द्वारा होटल में तोड़फोड़ भी की गयी। जिसकी शिकायत हरिद्वार पुलिस को की गयी थी।
अनमोल वशिष्ठ एवं शालनी वशिष्ठ ने आरोप लगाया कि दीपाली शर्मा के भाई होटल एवं मकान को कब्जाने की नीयत से तरह तरह के आरोप लगा रहे हैं।
जबकि होटल मकान नियमों के तहत ही खरीदा गया था। उन्होंने जानमाल का खतरा जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि दीपाली शर्मा के भाई कुछ लोगों के साथ मिलकर हमारे खिलाफ लगतार षड़यंत्र रच रहे हैं।
बहन और भाई के विवाद में हमारे परिवार को परेशान किया जा रहा है। मानसिक रूप से पूरा परिवार परेशान है। उन्होेंने न्याय की गुहार लगायी।


More Stories
“स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों का भारत बनाएंगे” को पूरा करने में सहयोगी बनेंगे सेनानी परिवार- जितेन्द्र रघुवंशी
महाविद्यालय थत्यूड़ मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रदेशवासियों से आभा आईडी बनाने का किया आह्वान