January 26, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: मासूम के साथ नहर में कूदी महिला, दोनों के शव बरामद

हरिद्वार: गृह कलेश के चलते एक महिला ने अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे के साथ नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम दोनों की तलाश की। दोनों के शवों को पथरी पावर हाऊस से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार महिला निशा उम्र 26 वर्ष पत्नी विक्रम सिंह हाल निवासी रावली महदूद  जो कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद संभल निवासी है, को गंग नहर में कूदता देख राहगीरों ने शोर मचाया। महिला अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे के साथ नहर में कूदी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बहादराबाद पुलिस गोताखोरों की मदद से शव को ढूढ़ने का कार्य किया। घटना की सूचना मिलने पर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बहादराबाद प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि दोनों के शवों को पथरी पावर हाऊस से बरामद कर लिया गया है।

About The Author

You may have missed