January 23, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार में पत्नी ने लगाया अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप,पति पर मुकदमा दर्ज

  • दिल्ली से हरिद्वार घूमने आए थे पति-पत्नी

हरिद्वार: पत्नी द्वारा पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाने का मामला सामने आया है.

जानकारी के अनुसार दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दिल्ली के चंद्र विहार की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने थाना फतेहपुर बेरी साउथ में मुकदमा दर्ज करवा कर बताया कि उसका पति उसे घुमाने के लिए हरिद्वार ले गया था।

जहां उसने होटल में उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक दुष्कर्म किया, मना करने पर पति ने जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की तहरीर पर दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना स्थल हरिद्वार होने की वजह से मामले की जांच शहर कोतवाली में भेजी गई है। शहर कोतवाल रकेंद्र कठैत ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।

About The Author