March 8, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

हरिद्वार: राजकीय महाविद्यालय मंगलौर, हरिद्वार (उत्तराखण्ड) के समाजशास्त्र विभाग में विभागीय परिषद के अंतर्गत आज दिनांक 07/03/2026 को पोस्टर प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तीर्थ प्रकाश ने की। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ दीपा शर्मा एवं अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

पोस्टर प्रतियोगिता का विषय सामाजिक समस्याएँ रखा गया था। विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से विभिन्न सामाजिक समस्याओं तथा उनके समाधान को प्रस्तुत किया। भाषण प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कलिका काले,श्रीमती सर मिष्ठा सैनी एवं श्रीमती गीता जोशी उपस्थित रहीं।

प्रतियोगिताओ में प्रथम स्थान नाजिया ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान इकरा को मिला तथा तृतीय स्थान नाजमीन ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार वर्षा को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर किरण, पूजा, संजना, वी. महरबा एवं समस्त महाविद्यालय परिवार डॉ० रचना वत्स, डॉ० राम भरोसे, डॉ० अनुराग, डॉ० निविंदया शर्मा श्री सुनील, फ़ैजान, सूर्या, रोहित आदि उपस्थित रहे।

About The Author