हरिद्वार: लक्सर क्षेत्र में दिन दिहाड़े एक युवक को गोली मार देने की घटना से क्षेत्र में हडकंप मच
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक को आनंन-फानन में लक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
घायल युवक का नाम दानिश ऊर्फ भूरा निवासी ग्राम बसेड़ी, लक्सर बताया गया है।
जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की है। कुछ बदमाशों ने लक्सर के बसेड़ी गांव के रहने वाले युवक दानिश उर्फ भूरा को दिनदहाड़े गोली मारकर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। घायल हालत में दानिश को इलाज के लिए लक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना के संबंध में अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है।


More Stories
नागरिकों की जिंदगी बेहतर बनाने में सहभागी बने अधिवक्ता: जस्टिस सूर्यकांत
हरिद्वार: सप्तऋर्षि घाट पर गंगा में फंसे 15 लोगों को किया रेस्क्यू
हरिद्वार: पदयात्रा के साथ धर्म परिवर्तन की घोषणा, गंगा स्नान के बाद दर्जनों ने अपनाया हिंदू धर्म