February 12, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: सड़क किनारे सो रही महिलाओं पर चढ़ी कार, चालक गिरफ्तार

हरिद्वार: प्रेमनगर आश्रम पुल के पास सड़क किनारे सो रही दो महिलाओं पर बीती रात एक कार चालक ने महिलाओं को टक्कर मार दी।

कार की टक्कर से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार देर रात प्रेमनगर आश्रम पुल के पास दो महिलाएं सो रही थीं। इसी दौरान एक कार चालक ने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। जिस से भीख मांग कर अपना जीवन चला रही दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हों गईं।

पुलिस ने दोनों महिलाओं को 108 के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। कार चालक को कनखल पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया. जिसके बाद पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। दोनों महिलाओं की हालत खतरे से बाहर बतायी गई है।

अन्य खबर:

हरिद्वार: पेंटागन मॉल के स्पा सेंटर में छापे में मचा हड़कंप

About The Author