हरिद्वार: हरिद्वार से दुखद समाचार सामने आया है यहां एक सड़क दुर्घटना में भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह निवासी राजागार्डन जगजीतपुर, हरिद्वार, सहरानपुर से अपनी साली के पुत्र की शादी से लौट रहे थे कि भगवानपुर से बहादराबाद रोड पर बेगमपुर पुल के पास उनकी कार एक डम्फर से बुरी तरह टकरा गई।
जिसमें संजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी धर्मपत्नी व बेटी बुरी तरह से घायल हो गई। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद डंफर ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
संजय सिंह की मौत की खबर सुनते ही भाजपा नेताओं में शौक छा गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री, नगर विधायक मदन कौशिक, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक आदेश चौहान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, अरविंद कुमार, अंकित चौहान, मंडल अध्यक्ष डॉ प्रणव यादव के साथ तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है।


More Stories
हरिद्वार- विधान सभा चुनाव-2027 को लेकर कांग्रेस सेवादल ने किया बैठक का आयोजन
लखनऊ: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा 5100 कंबल एवं उपयोगी वस्त्रों का 31 दिसंबर तक होगा कंबल वितरण
गजा: वरदान संस्था के द्वारा चाका मे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन