February 26, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: सीबीआई की टीम ने केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

हरिद्वार: सीबीआई की टीम ने केंद्रीय विद्यालय हरिद्वार में छापा मारकर विद्यालय के प्रिंसिपल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्रिंसिपल राजेश कुमार विद्यालय में कार्यरत संविदा कर्मचारी से उसकी नौकरी बचाने के लिए 30000 की रिश्वत ले रहा था। दिल्ली से आई सीबीआई की टीम की इस कार्रवाई से विद्यालय में हड़कंप मच गया। टीम आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

आरोपी हर माह 10 हजार की रिश्वत ले रहा था। कर्मचारी अभी तक 10 महीनों में 80 हजार रुपये रिश्वत के रूप में दे भी चुका था। जब कर्मचारी परेशान हो गए तो उन्होंने सीबीआई से इसकी शिकायत की। जिसके बाद टीम ने छापा मारकर प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया।

About The Author