हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के एक स्कूल में पिटाई से कक्षा-3 के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है
जानकारी के अनुसार रहमान इंटर कॉलेज के स्कूल प्रबंधक ने कक्षा तीन के बच्चे की पिटाई कर दी। जिसके बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
बुधवार को अभिभावक स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
रूड़की के थाना भगवानपुर क्षेत्र स्थित रहमान इंटर कॉलेज में कक्षा तीन के बच्चे अली की पिटाई करने के मामले में बुधवार को अभिभावकों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया।
बीते 10 दिसंबर को स्कूल के प्रबंधक ने अली की पिटाई की थी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। पहले तो उसका इलाज भगवानपुर के एक निजी अस्पताल में चलने के बाद उसको हायर सेंटर चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया गया था।
मंगलवार देर रात उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार की सुबह परिजनों व अन्य लोगों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधक के बच्चे को बेरहमी से पीटने से उसकी मौत हुई है। हंगामा होने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।
स्वजन शव लेकर चंडीगढ़ से भगवानपुर पहुंच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस इस संबंध में जानकारी जुटा रही है।


More Stories
महाविद्यालय मजरा महादेव में “मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति” के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित
कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में “Best of Waste” विषय पर रचनात्मक गतिविधि का आयोजन
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन