October 18, 2025

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरेला पर्व को वन महोत्सव के साथ मनाया जाय- सुबोध उनियाल

डी पी उनियाल ,गजा :  नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हरेला पर्व 2024 को वन महोत्सव के साथ मनाया जायेगा।

इसके लिए जन प्रतिनिधियों,वन पंचायतों , महिलाओं, छात्रों, ग्रामीणों व स्वैच्छिक संगठनों का सहयोग व सहभागिता लेने के लिए प्रभागीय वनाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

यहां निजी कार्यक्रम के तहत गजा पहुंचे क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि वन पंचायतों की आजीविका बढ़ाने के लिए के लिए अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया है।

वन पंचायतों में पायी जाने वाली प्रजातियों भमोर, दाडिम, मेहल, काफल, बुरांश, काला जीरा, गुच्छी आदि के एकत्रीकरण, प्रोसेसिंग व उनसे तैयार उत्पाद के माध्यम से आजीविका बढ़ाने पर काम किया जा सकता है।

कहा कि हरेला पर्व पर फलदार पौधों का रोपण भी वनों में किया जायेगा साथ ही वन पंचायतों को सुदृढ़ीकरण पर कार्य किया जायेगा।

About The Author