December 23, 2025

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हादसा: मेले में ट्रैक्टर से स्टंट करवा रहे 29 वर्षीय युवक की मौत, देखें वायरल वीडियो

Img 20231029 191635

पंजाब के गुरदासपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां बटाला के सराचूर गांव में एक स्टंटमैन की ट्रैक्टर से दबने से मौत हो गई।

मृतक का नाम सुखमनदीप सिंह है। उसकी उम्र 29 साल बताई जा रही है। वह हलका फतेहढ़ चूड़ियां गांव का रहने वाला था। सुखमनदीप अपने मां-बाप का एकलौता बेटा था।

जानकारी के अनुसार पंजाब के गुरदासपुर के हलका फतेहगढ़ चूड़ियां के सारचूर गांव में बाबा घनी जी की याद में छिंझ मेला चल रहा था।

मेले में सुखमनदीप ट्रैक्टर से स्टंट कर रहा था तो लोग उसे अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रैक्टर 2 टायरों पर हवा में गोल-गोल घूम रहा है। उसे कोई चला नहीं रहा था, सुखमनदीप उसके पास ही खड़ा है। उसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। सुखमनदीप उसे कंट्रोल करने के लिए उस पर चढ़ने की कोशिश करता है।

जैसे ही उसने टायर पर पैर रखकर चढ़ने की कोशिश की तो उसका दूसरा पैर मिट्टी में फिसल गया। इसके बाद टैक्टर सुखमनदीप की तरफ घूम गया। देखते ही देखते ट्रैक्टर वह उसके नीचे आ गया। ट्रैक्टर सुखमनदीप को कुछ देर तक घसीटता है।

इस दौरान 2 युवक उसने बचाने के लिए आते हैं। वह भी ट्रैक्टर के नीचे आने से बाल-बाल बच गए। इसके बाद मेले में भगदड़ मच गई। लोग तुरंत सुखमनदीप को अस्पताल लेकर पहुंचते है लेकिन तक तक उसकी मौत हो चुकी होती है। घटना के बाद आयोजकों ने मेला स्थगित करने की घोषणा कर दी।

About The Author