राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा टिहरी गढ़वाल मे आज हिमालय दिवस के उपलक्ष्य मे श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के दिशा निर्देश मे प्राचार्य प्रो० विनोद प्रकाश अग्रवाल के संरक्षत्व मे हिमालय बचाओ अभियान के तहत समस्त प्राध्यापको, शिक्षणेत्तर कर्मचारियो एवं छात्र-छात्राओ को पर्यावरण की रक्षा एवं हिमालय की गौरवशाली इतिहास की सुरक्षा मे अपना योगदान देने हेतु प्रतिज्ञा दिलाई गयी।
महाविद्यालय प्राचार्य ने अपने संबोधन मे कहा कि हिमालय हमारे देश का मुकुट है, जो कि जलवायु का नियंत्रण एवं निर्धारक भी है। हिमालय की श्रेणियां वन संसाधनो के दृष्टिकोण से काफी धनी है, जिनमे कई प्रकार के धात्विक और अधात्विक खनिजो की प्रचुरता पाई जाती है। हिमालय न केवल प्राकृतिक सौंदर्य के लिए पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। अंत मे उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि हमे अपने जीवन शैली मे बदलाव लाने की आवश्यकता है
जिससे कि हिमालय का संवर्धन एवं संरक्षण किया जा सके। कार्यक्रम का संचालन वनस्पति विज्ञान के डॉ० भरत गिरी गोसाई द्वारा किया गया उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष 09 सितंबर को हिमालय दिवस मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य हिमालय संरक्षण के प्रति लोगो को जागरूक करना है।
इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी वर्ग एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


More Stories
गजा: राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन
पैठाणी: राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ