-
- होली पर्व एकता,अखंडता, भाईचारे को दर्शाने वाला पर्व है:-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज
हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में रंगों का त्योहार होली हर्षोउल्लास व उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं और युवाओं ने खूब अबीर गुलाल उड़ाया और जमकर होली खेली।
होली के उल्लास से संत भी अछूते नहीं रहे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज के संयोजन में निरंजनी अखाड़े में चरण पादुका मंदिर प्रांगण में आयोजित होली मिलन समारोह में संत समाज ने जमकर होली खेली।
“जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे,दुनिया में फिर से भगवा लहराएंगे” होली के गीतो पर संत समाज झूमता रहा।
अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज के सानिध्य में संत समाज ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
मंदिर प्रांगण में होली के गीतों की धुन पर संत समाज जमकर थिरका।
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने देश एवं प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतवर्ष त्योहारों की परंपराओं का देश है। होली एकता अखंडता का संदेश देती है बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। मन के विकारों को दूर कर त्योहारों को खुशियों के साथ मनाना चाहिए। भारतीय संस्कृति पर्वों की संस्कृति है। त्योहार प्रेम एकता आपसी भाईचारे सौहार्द को दर्शाते हैं।
श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने प्रदेशवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि नशे से दूर रहे युवा पीढ़ी पर्वों के महत्व को समझाएं। पर्व हमारी संस्कृति को दर्शाने का माध्यम है।


More Stories
भोपाल: सांसद आलोक शर्मा को भोपाल गौरव सम्मान, हुईं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
बैरागी कैम्प में उत्तराखंड सरकार द्वारा नूनत न्याय संहिता” विषय पर आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का गृहमंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन
हरिद्वार: राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन