- राष्ट्र सेविका समिति सरस्वती शाखा,ध्वज प्रदान कार्यक्रम आयोजित
हरिद्वार: सरस्वती विद्या मंदिर, रानीपुर- सेक्टर 2, में ध्वज प्रदान कार्यक्रम सरस्वती शाखा में मनाया गया मुख्य शिक्षिका रश्मि व ध्वज अग्रेसरिका नीलम को ध्वज प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सह नगर कार्यवाहिका डॉ प्रियंका ने ध्वज के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने कहा कि भगवा ध्वज हमें अहंकार छोड़कर निरंतर देश सेवा में आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है
तथा शाखाओं के माध्यम से समिति महिलाओं के संपूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण करती है।कार्यक्रम की अध्यक्षा अंजलि जी ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण में राष्ट्र सेविका समिति की भूमिका की जानकारी व कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी।
नगर कार्यकारिणी से कार्यक्रम में नगर शारीरिक प्रमुख नीलम, नगर बौद्धिक प्रमुख तनुजा सहित अन्य सेविका बहनों और विशेष रूप से लोकेंद्र दत्त अथंवाल, प्रधानाचार्य व विभाग कार्यवाह हरिद्वार , प्रवीण व अन्य भाई कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
इस कार्यक्रम के माध्यम से वंदनीय लक्ष्मी बाई केलकर जी द्वारा चलाई गई शाखाओं में एक शाखा और बढ़ाई गई। हमें आशा है कि भविष्य में इसी तरह से निरंतर शाखाएं बढ़ती रहेंगी और हमारी बहनें राष्ट्र की सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए देश की सेवा में निरंतर कार्यरत रहेंगी।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय पोखाल में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़़ के एनएसएस स्वयंसेवकों ने वन विभाग, यूथ ग्रुप तथा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से किया वृक्षारोपण
धनोरी पी.जी. कॉलेज की रोवर-रेंजर इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित