वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर देहरादून में इतिहास विभाग की छात्रा नाजिया प्रवीन अंसारी ने यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा दिसंबर 2022 95% (परसेंट) के साथ सहायक आचार्य पद हेतु क्वालीफाई की है।
मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ दीप्ति बगवाड़ी ने बताया कि इतिहास विभाग के विभाग प्रभारी डॉ आशाराम बिजलवान, सहायक आचार्य डॉ राकेश मोहन नौटियाल, एवं डॉ विजय बहुगुणा ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं उसकी उपलब्धि पर उसे शुभकामनाएं भी दी।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जी आर सेमवाल ने इतिहास विभाग एवं छात्रा नाजिया को शुभकामनाएं दी एवं परास्नातक में पढ़ने वाले समस्त छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा में अपना भविष्य बनाने हेतु प्रेरणात्मक संदेश भी दिया । महाविद्यालय प्राध्यापक वर्ग ने छात्रा की उपलब्धि पर हर्ष एवं प्रसन्नता व्यक्त की।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
भोपाल: सांसद आलोक शर्मा को भोपाल गौरव सम्मान, हुईं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
बैरागी कैम्प में उत्तराखंड सरकार द्वारा नूनत न्याय संहिता” विषय पर आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का गृहमंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन
हरिद्वार: राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन