March 26, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

उत्तराखंड:यहाँ महिला प्रोफेसर हुयीं लापता, ढुँढने वाले को 25 हजार इनाम

उत्तराखंड: रामनगर की महिला प्रोफेसर का पुलिस पांच दिन बाद भी सुराग नहीं लगा पाई है। अब परिजनों ने तलाश करने वाले को 25 हजार इनाम देने की घोषणा की है।

दुर्गापुरी निवासी पिथौरागढ़ महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य नीलांबर पुनेठा की पुत्री ऋचा पुनेठा रामनगर महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रोफेसर हैं।

दो सितंबर को महिला प्रोफेसर महाविद्यालय के लिए निकली थी। काफी देर तक जब वह कॉलेज नहीं पहुंची तो कॉलेज प्रशासन ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।

परिजनों के काफी खोजबीन करने के बाद भी लापता महिला प्रोफेसर पता नहीं चल सका है। भाई मनीष पुनेठा ने खोजने वालों को 25 हजार रुपये का नकद इनाम देंगे।

वहीं कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि महिला प्रोफेसर की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। काशीपुर में लोकेशन मिल रही है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

About The Author

You may have missed