अगरोड़ा: शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल टिहरी गढ़वाल, महिला उत्पीड़न निवारण समिति के द्वारा महाविद्यालय के सभागार में “भारत में राजनीतिक क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की वर्तमान स्थिति”विषय पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० के०एस० जौहरी जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सीमा (असिस्टेंट प्रोफेसर) हिंदी, द्वारा की गई।
संगोष्ठी में मुख्य वक्ता श्री रमेश चन्द्र (असिस्टेंट प्रोफेसर )राजनीति विज्ञान, द्वितीय वक्ता श्री सचिन सिंह (प्रयोगशाला सहायक) भूगोल, एवं इस कार्यक्रम में सभी प्राध्यापक कर्मचारी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन महिला उत्पीड़न निवारण समिति के संयोजक श्रीमती सीमा (असिस्टेंट प्रोफेसर) हिंदी द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन करने के उपरांत किया गया।


More Stories
हरेला पर्व पर सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी ने दिया हरियाली का संदेश, बिल्वकेश्वर मंदिर परिसर में किया वृक्षारोपण
हरेला पर्व के पावन अवसर पर थाना खानपुर परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
हरेला पर्व पर हरिद्वार में 30 हजार पौधों का हुआ पौधरोपण, हरित हरिद्वार ऐप पर 15 हजार लोगों ने पौधों के संरक्षण की ली जिम्मेदारी