March 28, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

उत्तराखंड: गुजरात के यात्रियों की चलती बस में लगी आग

उत्तराखंड: यात्रियों से भरी में आग लगने का मामला सामने आया है चलती हुई बस में आग लगने से हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार गुजरात के यात्रियों की चलती बस में शॉर्ट सर्किट से आग  लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर सर्विस द्वारा समय पर काबू पाया गया।

आज दिनांक 17/09/22 को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि डाकपत्थर देहरादून में दिल्ली यमुनोत्री मार्ग पर गुजरात के यात्रियों की बस पर अचानक से आग लग गई इस सूचना पर चौकी प्रभारी डाकपत्थर मय पुलिस टीम व फायर सर्विस के मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाया गया।

बस पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।बस में बैठे सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित है,यात्रियों को गंतव्य को पहुंचाने के लिए अतिरिक्त बस की व्यवस्था की गई,यातायात सुचारू किया गया।बस में कुल 28 लोग(21यात्री गुजरात के ,2 टूर गाइड,4 कुकिंग स्टाफ,1 बस चालक )सवार थे। नई बस में सभी यात्रियों को सकुशल वापस रवाना किया गया।

About The Author

You may have missed