- रूद्रप्रयाग डीएम मयूर दीक्षित की पत्नी हैं प्रज्ञा दीक्षित
मुंबई में आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगिता में देश भर में सराहनीय कार्य कर रही महिलाओं की ओर से प्रतिभाग किया गया।
इस प्रतियोगिता में रुद्रप्रयाग से प्रज्ञा दीक्षित ने भी बतौर फाइनलिस्ट प्रतिभाग किया। प्रज्ञा दीक्षित रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पत्नी हैं और वह सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहती हैं।
खासकर प्रज्ञा दीक्षित महिलाओं से संबंधित समस्याओं और बीमारियों के प्रति कार्य करती हैं। इससे पूर्व उत्तरकाशी में भी प्रज्ञा दीक्षित रेडक्रॉस के साथ-साथ कई सामाजिक कार्यों में प्रतिभाग करते हुये सम्मानित हो चुकी हैं। प्रज्ञा दीक्षित पिछले लंबे समय से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और समय-समय पर महिलाओं के बीच जाकर जागरूक करती रहती हैं। इससे पूर्व उत्तरकाशी में रहकर प्रज्ञा दीक्षित कई कार्यों में हिस्सा लेकर सम्मानित हो चुकी हैं।
प्रज्ञा दीक्षित ने बताया कि इतनी बड़ी प्रतियोगिता में बतौर फाइनलिस्ट सम्मानित होना उनके लिये गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के विकास में महिलाओं का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है। महिलाओं को कई प्रकार की घरेलू से लेकर स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं है।
आज महिलाएं सशक्त हो चुकी हैं और पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि उत्तरकाशी की भांति रुद्रप्रयाग जनपद में भी महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति कार्य किया जाएगा। समय-समय पर महिलाओं के बीच जाकर जागरूक करने के प्रयास किये जाएंगे।


More Stories
30 जुलाई से 11अगस्त तक चलेगा कांवड़ मेला, 25 जुलाई तक पूरी हों सभी तैयारियां, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
हरिद्वार: पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने गोल्डन कार्ड योजना की विसंगतियों पर उठाई आवाज, सामूहिक ऑप्ट आउट की दी चेतावनी
गिरफ्तारी की मांग तेज होने पर, पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने अनुसूचित समाज से मांगी माफी