उत्तराखंड: राज्य के जनपद पौड़ी से नहाते समय करंट लगने से एक महिला की मृत्यु होने का समाचार है।
बताया जा रहा है कि महिला नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। इसी दौरान महिला को बिजली का जोरदार झटका लगा। महिला के चिल्लाने पर परिजनों और पड़ोसियों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जनपद पौड़ी के तहसील सतपुली के अंतर्गत विकास मोहल्ला वार्ड में बाथरूम में नहाने गयी 26 साल की वैशाली पत्नी विकास रावत को बिजली का जोरदार झटका लग गया। बिजली का झटका लगने से पहले तो महिला चिल्लाई। इस पर परिजन और पड़ोसी ने चिल्लाने की आवाज सुन बाथरूम की तरफ दौड़े। सभी ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। तब तक महिला बेसुध हो चुकी थी।
राजस्व निरीक्षक अमित नेगी ने बताया कि करंट लगने से महिला की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई। परिजनों के अनुसार बाथरूम का दरवाजा तोड़कर उसे हंस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पंचनामा तथा पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स