17 नवंबर से 23 नवंबर तक चलने वाला प्रादेशिक कैंपिंग सेंटर भोपाल पानी में स्काउट मास्टर व गाइड कैप्टन जो इंटर कॉलेज में अपनी सेवा देते हैं व रोवर लीडर रेंजर लीडर जो डिग्री कॉलेज में अपनी सेवा देते हैं का बेसिक कोर्स आज शुरू हुआ इस कोर्स की शुरुआत प्रादेशिक सचिव श्री रविंद्र मोहन काला व प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त श्री राम सिंह नेगी जी द्वारा शुरुआत की गई
इस अवसर पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत मुख्य अतिथि थे जिन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही उन्होंने स्टार्गेजिंग का भी निरीक्षण किया व विशेष यंत्र के द्वारा तारों का ज्ञान प्राप्त किया ।
रेंजर के एलओसी सुश्री विमला देवी , रोवर के एलओसी प्रोफेसर सत्येंद्र कुमार , स्काउट के एलओसी श्री पूर्ववेंद्र कुमार शर्मा, गाइड के केएलओसी श्रीमती अंजलि चंदोला के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर ट्रेनिंग कमिश्नर श्री नेगी जी ने व प्रादेशिक सचिव श्री रविंद्र मोहन कालाजी ने स्काउट एंड गाइडर रोवर रेंजर के कैंप के सफल होने की कामना की



More Stories
मां गंगा को प्रदूषण मुक्त करने की मांग: सावक मंच के धरने के बाद एक्शन में प्रशासन, नाईसोता नाले पर काम शुरू
कोटा: एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति के तहत डॉ. भूपेन हजारिका की जीवनी पर कार्यक्रम आयोजित
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे