एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी महिला पर उसका फोटो एडिट कर अपने पति के साथ फेसबुक पर बॉलीवुड गाने के साथ लगाकर उसकी छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी फेसबुक यूजर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि मामला उत्तराखंड के उघम सिंह नगर के काशीपुर का है जहाँ मानपुर रोड, कचनालगाजी निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पड़ोसी महिला सविता ने अपने फेसबुक अकाउंट पर उसका और अपने पति अर्जुन सिंह का फोटो एडिट करके बॉलीवुड गाने के साथ फेसबुक स्टोरी पर लगाया है।
जिससे उसके मान सम्मान को ठेस पहुंच रही है। समाज में दोनों की छवि ख़राब हो रही है तथा लड़ाई झगड़े होने की संभावना है। उसने जब से फेसबुक पर देखा है तब से वह मानसिक रूप से काफी परेशान है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ धारा 503 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


More Stories
हरिद्वार: नगर निगम ने भीमगोडा क्षेत्र में स्थित रामलीला भवन और भूमि संपत्ति को अपने अधिकार में लिया
गजा: बदहाल स्थिति में है तीन पट्टियों के गांवों का कोटेश्वर घाट
स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर में आईपीआर सेल के अंतर्गत व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन