एनटीन्यूज़: शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि उत्तराखंड में पांचवी तक की पढ़ाई स्थानीय भाषा में होगी।शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसके लिए संभावनाएं तलाश कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले से ही गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा की पढ़ाई करवाई भी जा रही है।
उन्होंने नई शिक्षा नीति पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश में पहली से पांचवी तक की पढ़ाई गढ़वाली-कुमांऊनी समेत स्थानीय भाषाओं में करवाने की तैयारी की जा रही है।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसके लिए संभावनाएं तलाश कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। साफ है कई राज्यों में स्थानीय भाषा को बढ़ावा देते हुए उसको पढ़ाया भी जाता है ऐसे में राज्य सरकार और शिक्षा विभाग अगर यह पहल करता है तो प्रदेश की बोली भाषा को आगे बढ़ाने के लिए यह कारगर कदम साबित हो सकता है
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों-कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने की मांग, भीषण गर्मी में बढ़ी मुश्किलें
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के छात्र-छात्राओं का देवलसारी में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण
संघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंक