ब्यूरो: उत्तराखंड के बागेश्वर से दुखद खबर सामने आ रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के पांखू से बस में बागेश्वर आ रहे यूपी के गाजियाबाद निवासी बैंक शाखा प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
बस कंडक्टर ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और परिजनों को घटना की सूचना दी। शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रख दिया गया है। वह छुट्टी लेकर अपने घर जा रहे थे।
शनिवार को पाखू से सुबह 6 बजे केमू बस में बैठे पाखू एसबीआई के शाखा प्रबंधक सुशांत संजीव सक्सेना पुत्र मनोज कुमार उम्र 37 वर्ष राजपुरा गाजियाबाद मनकोट के पास मृत मिले।
बस परिचालक पंकज सिंह ने बताया की उनका फोन काफी देर से बज रहा था। जब उनके द्वारा फोन नही उठाया गया तो वह उनके पास उन्हें बताने को गए। पर वह अचेत अवस्था में पड़े मिले।
उन्होंने बताया कि पांखू से करीब 42 किलोमीटर दूर मनकोट में बैंक प्रबंधक का मोबाइल फोन लगातार बजने के बाद भी जब उठाया नहीं गया तो परिचालक उनके पास पहुंचा और उन्हें फोन उठाने के लिए कहा। पर वह अचेत अवस्था में पड़े मिले।
उन्होंने इसकी सूचना बागेश्वर कोतवाली पुलिस को दी। करीब 14 किलोमीटर दूर बागेश्वर आकर पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।


More Stories
बडेरना स्कूल में कृषि विभाग द्वारा फार्मर आईडी एवं पीएम किसान समस्याओं के समाधान हेतु विशेष शिविर का आयोजन
हरिद्वार: माटी कला बोर्ड में गैर प्रजापति समाज के लोगों को दायित्व सौंपे जाने पर प्रजापति समाज नाराज,पुनर्विचार करने की मांग
हरिद्वार: पुलिस ने किया अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा, चंडी देवी के दर्शन का लालच देकर दिया था घटना को अंजाम