October 19, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कोटा: कला कन्या महाविद्यालय में स्टार्टअप स्थापना, बैंक ऋण सुविधाए एवं स्वरोजगार के अवसर’ विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

देवेंद्र सक्सेना, कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में कल दिनांक 16.10.2026 को ‘महिला प्रकोष्ठ’ समिति के तत्ववधान में ‘महिला आर्थिक आत्मनिर्भरता हेतु स्टार्टअप स्थापना, बैंक ऋण सुविधाए एवं स्वरोजगार के अवसर’ विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ श्रीमती श्रुति जैन, प्रबंधक, कृषि एवं एस.एम.ई. ऋण विभाग, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, राजभवन रोड, कोटा ने छात्राओं को उद्यमिता विकास व्यवसाय स्थापना तथा बैंकिंग सुविधाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

उन्होंने छात्राओं को स्वयं का व्यवसाय प्रारंभकरने की प्रक्रिया स्टार्टअप की संभावनाओं, बैंक ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा स्वरोजगार हेतु उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।

कार्यशाला के अंतर्गत विषय विशेषज्ञ के रूप में पधारे श्री आर.डी. बड़ोदिया, शाखा प्रबंधक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया राजभवन रोड, कोटा ने आय-व्यय के संतुलन बजट, बचत की आदत विकसित करने तथा धन के उचित प्रबंधन के बारे में जानकारी दी साथ ही विद्यार्थियों को बजट निर्माण की प्रक्रिया एवं वित्तीय नियोजन के महत्व से अवगत कराया।

कार्यक्रम की अध्यक्ष प्राचार्य डॉ सीमा चौहान ने छात्राओं को प्रारंभ से ही आय-व्यय एवं बचत के प्रति जागरूक रहने, आत्मनिर्भरता के लिए स्वरोजगार उद्यमिता के अवसरों का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. कविता मीणा ने इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को भी स्आर्टअप उद्यमिता एवं स्वरोजगार के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें भविष्य में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना बताया।

कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ समिति के सदस्य श्रीमती वंदना, निकिता मीणा, अनीता यादव तथा संकाय सदस्य डॉ. संतोष कुमार मीना, श्री धन्ना राम गुर्जर, श्री यादराम मीना इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री पुखराज सैन ने किया। अंत में महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. कविता मीणा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

About The Author