उत्तराखंड: राज्य में जारी बिजली संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार को कठघरे में किया है। गुरुवार को आर्य ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जनता के 24 घंटे बिजली देने का वादा पूरी तरह से फेल साबित हो गया है।
परीक्षाओं के दौरान बिजली कटौती से छात्र से परेशान हैं। तो किसानों को भी बिजली की कमी के कारण खेतीबाड़ी में समस्या आ रही है। उद्योगों पर बिजली कमी होने से उद्योग जगत भी प्रभावित है।
नतीजा यह है कि बेरोजगारी और महंगाई भी बढ़ने लगी। आर्य ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के वक्त बहुत बड़े-बड़े वायदे किए थे। कहा था कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार घटाएंगे। लेकिन हुआ कुछ भी नहीं। उल्टे भाजपा ने दोबारा सत्ता में आते ही आम जनता का उत्पीड़न शुरू कर दिया है।
बिजली के दाम में बढ़ोतरी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। सरकार ने बिजली के दाम तो बढ़ाए ही है साथ ही भीषण गर्मी में घंटों-घंटों की कटौती भी शुरू कर दी है। जनता जानना चाहती है कि आखिर बिजली की किल्लत से कब मुक्ति मिलेगी?



More Stories
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सभी सत्तर सीटों पर चुनाव लड़ेगी राष्ट्रीय नागरिक पार्टी
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी